हाउस इंचार्ज व कैप्टेन का चयन
निचलौल
नगर निचलौल स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में हाउस इंचार्ज व कैप्टेन का चयन किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन की महत्ता समझाते हुए उन्हें चार हाउसों – नालंदा (रेड), तक्षशिला (येलो), विक्रमशिला (ब्लू) और उदन्तपुरी (ग्रीन) में विभाजित किया।
नालंदा हाउस के इंचार्ज अरुण शुक्ला व प्रजिला मनु, तक्षशिला हाउस के सुमित भट्ट व विभा यादव, विक्रमशिला हाउस के शशिन्द्र त्रिपाठी व अदिति अग्रहरी, वहीं उदन्तपुरी हाउस के इंचार्ज इरफान अंसारी व दीक्षा पटेल चुने गए।
इसी क्रम में हाउस कैप्टेन का भी चयन हुआ। तक्षशिला (येलो) हाउस से आयुष तिवारी व दीपाली यादव, विक्रमशिला (ब्लू) से एमडी परवेज व विजयलक्ष्मी, उदन्तपुरी (ग्रीन) से गोलू यादव व अंचल भारती, तथा नालंदा (रेड) से सलमान अंसारी व अनामिका पांडेय कैप्टेन बने।
पूरे चयन प्रक्रिया की मॉनिटरिंग विद्यालय के कोऑर्डिनेटर प्रदीप पांडेय ने निष्पक्षता से की। प्रधानाचार्य ए. ब्रिटो ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए विद्यालय में अनुशासन को और अधिक सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ मौजूद रहे। कार्यक्रम की सफलता हेतु विद्यालय प्रबंधक जी.एन. त्रिपाठी व आनंद त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment