अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे का कुशीनगर में प्रथम आगमन, प्रेस वार्ता में रखे पार्टी के विचार

कुशीनगर।
अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. श्याम नारायण चौबे का मंगलवार को जनपद कुशीनगर में प्रथम आगमन हुआ। उनका यात्रा क्रम कप्तानगंज पकड़ियार से नौरंगिया होते हुए ग्राम भुजौली बुजुर्ग, खड्डा रोड तक रहा। जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

भोजौली बुजुर्ग स्थित श्री विजय पाण्डेय के निवास पर सूक्ष्म जलपान कार्यक्रम के बाद दोपहर 12:30 बजे प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी की नीतियों और विचारों को विस्तार से रखते हुए कहा कि आजादी के 75 वर्षों बाद भी देश की जनता शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, किसान और सुरक्षा जैसे बुनियादी मुद्दों से जूझ रही है। पार्टी का संकल्प है कि इन मुद्दों को हल करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएँगे।
उन्होंने कहा कि किसानों को मुफ्त सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना, कृषि आयोग और किसान आयोग का गठन करना तथा किसानों की आय दोगुनी करना पार्टी की प्राथमिकताओं में है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को मौलिक अधिकार बनाने के साथ ही पंचायत व्यवस्था को सशक्त और कारगर बनाने का भी वादा किया। प्रेस वार्ता में भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त समाज बनाने तथा रामराज्य की तर्ज़ पर सर्वजन हितकारी लोकतंत्र की स्थापना का भी संकल्प व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए विजय पाण्डेय को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई और उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई साथ ही जय नारायण राय को जिला अध्यक्ष गोरखपुर मनोनीत किया गया ।
 प्रदेश अध्यक्ष दीपक पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रथम आगमन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह भर दिया है और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल के लिए बधाई दिया ।
 दौरान इस दौरान प्रमुख महासचिव वीरेंद्र बिरही ,राजन तिवारी ,दीपु तिवारी,दिलीप, संतोष पांडेय , नवीन पांडेय, मार्कण्डेय मिश्र उर्फ हाथी बाबा , गोलू मिश्रा, पिंटू मिश्रा, गोपाल मिश्रा, राजेश पांडेय एवं 
बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।


विशेष संवाददाता - आनंद कुमार गुप्ता 

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया