निचलौल से दुधराई तक सड़क निर्माण को लेकर i उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
महराजगंज। निचलौल क्षेत्र से कोहड़वल होते हुए दुधराई तक जाने वाली मुख्य सड़क की दुर्दशा को लेकर मंगलवार को क्षेत्र के दर्जनों संभ्रांत लोग उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और सड़क निर्माण व चौड़ीकरण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
राहगीरों ने बताया कि यह सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे आए दिन राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और आम लोगों की आवाजाही भीई कठिन हो गई है। बरसात के दिनों में सड़क पर पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।
ज्ञापन देने वाले समाजसेवी विजय तिवारी ने कहा कि निचलौल से दुधराई तक की सड़क को गड्ढा मुक्त कर कम से कम पांच मीटर चौड़ीकरण और नए सिरे से निर्माण कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा और संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक सड़क नहीं बन जाती।
ज्ञापन सौंपने के दौरान क्षेत्र के दर्जनों संभ्रांत लोग मौजूद रहे और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।
Comments
Post a Comment