सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा छोड़ सर्वजन हित पार्टी में शामिल हुए राजू पाठक
कोटवा बाजार (कुशीनगर)। समाजसेवी एवं सपा नेता राजू पाठक ने आज सैकड़ों समर्थकों संग समाजवादी पार्टी छोड़कर अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
थाना क्षेत्र ने बुआ नौरंगिया के पिपरा बाजार में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव विजय कुमार पांडेय ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर श्री पांडेय ने कहा कि धर्म और जाति के नाम पर समाज को बांटने वालों के खिलाफ अब जनता जागरूक हो चुकी है। विकास की बात करने वाली पार्टी सिर्फ सर्वजन हित पार्टी है।
श्री पाठक ने कहा कि उनकी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी।
कार्यक्रम में नजरुद्दीन भाई, मनुज कुमार, झिनक दिवान, प्रद्युम्न सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, नारायण चौहान, प्रदीप कुशवाहा, हरिओम जायसवाल, नदीम अख्तर, शिवनारायण अग्रवाल, नवीन तुलस्यान, दिवाकर मद्धेशिया, जोखन यादव सहित कई समर्थक उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment