सिनेमैटोग्राफर वर्कशॉप में जिले के फोटोग्राफरों को सिखाए फोटोग्राफी के नए गुर, सम्मानित हुए सिनेमैटिक कलाकार

महराजगंज। 
निचलौल स्थित शगुन मैरिज हॉल में फोटोग्राफर एसोसिएशन संघ उत्तर प्रदेश इकाई महाराजगंज तत्वाधान में शुक्रवार को एक भव्य सिनेमैटोग्राफर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के सैकड़ों फोटोग्राफर एवं सिनेमैटिक ग्राफर शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा फोटोग्राफरों को आधुनिक तकनीक, कैमरा एंगल, लाइटिंग और वीडियो एडिटिंग के नए तरीकों से अवगत कराना था।
वर्कशॉप के दौरान विशेषज्ञों ने फोटोग्राफी से जुड़ी बारीकियों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे एक तस्वीर या वीडियो केवल तकनीक नहीं बल्कि एक कहानी बयां करती है। उपस्थित फोटोग्राफरों ने भी अपने अनुभव साझा किए और सवाल-जवाब के माध्यम से नई जानकारी हासिल की।
कार्यक्रम के अंत में जिले के कई उत्कृष्ट कार्य करने वाले फोटोग्राफर और सिनेमैटिक ग्राफरों को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को प्रेरणा देने और जिले की कला प्रतिभा को नई पहचान दिलाने का कार्य करते हैं।
मंच संचालन के दौरान पूरे सभागार में उत्साह और रचनात्मकता का माहौल देखने को मिला। उपस्थित अतिथियों ने इस आयोजन को जिले की कला जगत के लिए एक सराहनीय पहल बताया।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया