अखिल भारतीय सर्व जनहित पार्टी द्वारा संगठन का विस्तार महराजगंज की रमाकांति त्रिपाठी को राष्ट्रीय प्रवक्ता व राष्ट्रीय संगठन मंत्री हुई नियुक्त।

आज अखिल भारतीय सर्व जनहित पार्टी के संगठन विस्तार के क्रम में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्याम नारायण चौबे द्वारा महत्वपूर्ण पद पर नई नियुक्ति की गईं।
 एडवोकेट रामकांठी त्रिपाठी (नौतनवा, जनपद महाराजगंज) को राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस नियुक्ति की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्याम नारायण चौबे ने की 

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्याम नारायण चौबे ने कहा कि —
“पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारी जनहित और सामाजिक न्याय की भावना को लेकर संगठन को सशक्त बनाएंगे तथा सर्व जनहित पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे।”
साथ ही, एडवोकेट रामकांठी त्रिपाठी ने मीडिया से कहा कि —
“मैं पूर्व में भाजपा की कार्यकर्ता के रूप में वर्षों तक कार्य करती रही, लेकिन वहाँ महिला कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं दिया जाता। महिला सम्मान की बातें करने वाली भाजपा ने न तो मुझे कभी किसी मंच पर सम्मान दिया, न ही किसी कार्यक्रम में आमंत्रित किया। यह सब देखकर मैंने भाजपा का दामन छोड़कर सर्व जनहित पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया। आज मुझे पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी है, इसके लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्याम नारायण चौबे जी एवं समस्त शीर्ष नेतृत्व को हृदय से धन्यवाद और आभार व्यक्त करती हूँ।”

पार्टी नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि श्रीमती त्रिपाठी के अनुभव और समर्पण से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

इस दौरान राष्ट्रीय कमेटी एवं प्रदेश कमेटी के विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया