रोज़गार सेवक की बड़ी लूट! फर्जी हस्ताक्षर, फर्जी भुगतान और मजदूरों की खून-पसीने की कमाई डकारने का सनसनीखेज मामला – अधिकारी भी शक के दायरे में.
महराजगंज/निचलौल।
ग्राम पंचायत धमउर विकासखंड निचलौल में मनरेगा योजनाओं में भारी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। गांव के दर्जनों मजदूरों ने मुख्य विकास अधिकारी को लिखित शिकायत देकर ग्राम पंचायत के रोज़गार सेवक पर फर्जी हस्ताक्षर बनाकर भुगतान निकालने, मजदूरों के खाते से बिना काम पैसा निकालने, तथा चेकिंग व निरीक्षण के नाम पर निजी खर्च निकालने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इस पूरे खेल में स्थानीय अधिकारियों की मिलीभगत को भी ग्रामीणों ने बेबाकी से सामने रखा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि—
1️⃣ धमउरमें धुधुरी के खेत से से झुलनिपुर सीवान तक चकमार्ग मरम्मत में फर्जी हस्ताक्षर बनाकर आईडी- स्टीमेट बना कर मस्टरोल पूरा दिखा दिया गया, जबकि अपने चहेते रेंगीहीएक मजदूरों के खाते में फर्जी भुगतान कर लिया गया।
2️⃣ इसी प्रकार टोला हडहवासे मेन रोड होते हुए झुलनिपुर सिवान तक चकमार्ग निर्माण में मजदूरों ने मेहनत तो की, मगर भुगतान अपने चहेते दूसरे ग्राम सभा के व्यक्तियों के खाते में डाल दिया गया।
3️⃣ तीसरी शिकायत में राम बेलस के खेत से झूलनीपुर सिवान तक कार्य भी सिर्फ कागजों में फर्जी तरीके जो हर काम किया गया उसी सेम तरह कर भुगतान करा लिया है ।
ग्रामीणों ने कहा कि जब वे अपनी समस्या लेकर ब्लॉक कार्यालय पहुंचे तो कर्मचारियों ने उल्टा उन्हें ही भगा दिया, और कहा— "जहाँ चाहो जाओ, शिकायत करो, हमारे खिलाफ कोई कुछ नहीं कर सकता!" इससे साफ संकेत मिलता है कि गड़बड़ी केवल गांव तक सीमित नहीं, बल्कि ऊपर तक सुरक्षा कवच मिला हुआ है।
सभी पीड़ित मजदूरों—महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक—ने अंगूठा लगाकर सामूहिक शिकायत दी है, और तत्काल निष्पक्ष जांच की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जांच निष्पक्ष हुई तो मनरेगा में करोड़ों की अनियमितता सामने आएगी और कई जिम्मेदार अधिकारी- रोजगार सेवक फंसेंगे।
ग़ौरतलब हो कि ..
निचलौल ब्लॉक में भ्रष्टाचार का अकड़ा तबसे और बढ़ गया जबसे समा सिंह की तैनाती हुई है जिले के सभी ब्लॉकों में खंड विकास अधिकारीयों का तबादला हुआ लेकिन इनका अभी तक नहीं हुआ आखिर क्या साठ गाठ है ?
जो कि काफी दिन हो गए जो जनहित में तबादला होना अति आवश्यक है।
अब देखना यह है कि मुख्य विकास अधिकारी इस संगीन मामले में क्या कदम उठाते हैं—
क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी या फर्जीवाड़ा दबाने की फिर कोशिश की जाएगी?
संवाददाता - आनंद कुमार गुप्ता
महराजगंज
Comments
Post a Comment