पहल संस्था का सेवा अभियान: पकड़ी चौबे में 400 जरूरतमंद लोगों को वितरित किए गए कंबल

सिसवा: पहल सामाजिक संस्था द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य और सेवा के क्षेत्र में निरंतर किए जा रहे कार्यों की कड़ी में इस वर्ष भी कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पकड़ी चौबे में संपन्न हुआ, जहां 400 से अधिक जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए।

कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संस्था द्वारा क्षेत्र के आसपास के जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर पिछले दो दिनों में टोकन वितरित किए गए थे। टोकन के आधार पर पकड़ी चौबे में एकत्रित लाभार्थियों को संस्था के सदस्यों द्वारा कंबल प्रदान किए गए।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पंडित अवधेश चौबे, सचिव डॉ. पंकज तिवारी, कोषाध्यक्ष विवेक चौरसिया, सोमनाथ चौरसिया, शिवजी सोनी, आलोक शर्मा, शुभ्रा सिंह जायसवाल, रोशनी केशरी सहित भाजपा नेता धीरज तिवारी उपस्थित रहे।

गौरतलब हो कि पहल सामाजिक संस्था पूर्व में भी बाढ़ पीड़ितों की सहायता, बालिकाओं के लिए निःशुल्क शिक्षा, कैंसर मरीजों को आर्थिक सहयोग, अनाथालय एवं वृद्धाश्रम में सहायता, रक्तदान शिविर तथा स्वास्थ्य शिविर जैसे अनेक सेवा कार्य कर चुकी है।

संस्था के सचिव डॉ. पंकज तिवारी ने बताया कि बढ़ती ठंड को देखते हुए आने वाले दिनों में अन्य स्थानों पर भी कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में संस्था द्वारा कई नई योजनाओं पर कार्य किए जाने की भी जानकारी दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया