बेहतर विकास कार्यों के लिए ग्राम प्रधान राजकुमार कुशवाहा व सचिव पवन मद्धेशिय को जिला प्रशासन ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

महराजगंज
जनपद महराजगंज के निचलौल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा बड़हरा चरंगहा में कराए गए उत्कृष्ट विकास कार्यों को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा ग्राम प्रधान राजकुमार कुशवाहा एवं ग्राम सचिव पवन मद्धेशिया को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ग्राम सभा में अंत्येष्टि स्थल, पोखरी के सुंदरीकरण, विद्यालय सुंदरीकरण , मनरेगा पार्क ,ओपन जिम,इंटरलॉकिंग सड़क, नाली निर्माण सहित अन्य जनहितकारी विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता को प्रशासन ने सराहा। इन कार्यों से गांव की साफ-सफाई, आवागमन और समग्र स्वरूप में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
सम्मान मिलने के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि और कर्मचारी की नीयत साफ और संकल्प मजबूत हो, तो गांव को भी शहर जैसी सुविधाओं से युक्त, स्वच्छ और विकसित बनाया जा सकता है।

गांव की प्रगति को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंच रहे हैं। ग्राम प्रधान और सचिव को इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर विकास की उम्मीद जताई है।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया