अज्ञात कारणों से मैरेज हॉल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक!

महराजगंज।
निचलौल थाना क्षेत्र के जिगनहवा स्थित शगुन मैरेज हॉल में बीती रात रविवार को अचानक आग लग गई। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और मैरेज हॉल में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया।
आग की चपेट में सजावट का सामान, डीजे सिस्टम, सोफा, पर्दे, लाइटें, कुर्सियां सहित अन्य कीमती सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।
मैरेज हॉल के मालिक गोरख जायसवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आग मैरेज हॉल के पीछे वाले हिस्से से लगी, जहां टीन शेड फटा हुआ था। उन्होंने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीछे से आग लगाई गई है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। गौर करने वाली बात यह है कि वहां न तो बिजली का तार था और न ही शॉर्ट सर्किट की कोई संभावना, जिससे आग लगने का कारण और भी संदिग्ध हो गया है।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और मामला संदेह के घेरे में बना हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आग लगने के कारणों की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कि आग कैसे लगी या किसी ने लगाई ।
वही मैरिज हॉल मलिक को अब बुकिंग की चिंता सता रही है आखिर कैसे किस तरीके से जो बुकिंग हुए हैं कैसे व्यवस्थाएं दी जएगी ।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया