आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय में समाजसेवी अजीत गुप्ता ने बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग।

महराजगंज।
ठूठीबारी क्षेत्र स्थित आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी अजीत गुप्ता ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर समाजसेवी अजीत गुप्ता द्वारा विद्यालय के बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। वहीं उपस्थित पत्रकारों, शिक्षकों एवं संभ्रांत नागरिकों को पेन-डायरी भेंट की गई। साथ ही विद्यालय में कार्यरत महिला अनुचर को कंबल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजीत गुप्ता ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की मजबूत नींव है। उन्होंने घोषणा की कि यदि इस विद्यालय का कोई छात्र हाईस्कूल परीक्षा में देश, प्रदेश या जनपद स्तर पर स्थान प्राप्त करता है, तो उसे साइकिल एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं शैक्षिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कर अभिभावक एवं सम्मानित मुख्य अतिथियों का मन मोहा।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया