प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज निचलौल तहसील इकाई का गठन, प्रदीप मिश्रा अध्यक्ष व आनंद गुप्ता वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित

महराजगंज। प्रेस क्लब ऑफ महाराजगंज की निचलौल तहसील इकाई की कार्यकारिणी का गठन आज निचलौल नगर पंचायत सभागार में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध किया गया।
कार्यकारिणी में असलम सिद्दीकी एवं दुर्गा गुप्ता को संरक्षक बनाया गया। दैनिक जागरण के पत्रकार प्रदीप मिश्रा को अध्यक्ष तथा आनंद गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं ओमकार कसेरा उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता को महामंत्री बनाया गया। इसके अलावा अरुणेश गुप्ता को संगठन मंत्री, महेश रौनियार को संगठन मंत्री, हैप्पी नायक को कोषाध्यक्ष एवं मुकेश सहानी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में गोरख त्रिपाठी, अनिल जायसवाल, अनस सिद्दीकी एवं सचिंद सिंह को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पत्रकार हित, संगठन की मजबूती और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया