पोखरी पर अतिक्रमण से गांव में जल निकासी ठप, जनसुनवाई IGRS पोर्टल पर दर्ज हुई शिकायत अतिक्रमण हटाने की मांग।
महराजगंज।
तहसील निचलौल अंतर्गत ग्राम निपानिया के बड़ा टोला स्थित पोखरी पर हुए अतिक्रमण ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव की जल निकासी का एकमात्र साधन रही उक्त पोखरी पर ग्राम प्रधान व पूर्व बीडीसी सहित दर्जनों लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिए जाने से पूरे टोले में जलजमाव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि पोखरी के अतिक्रमण के कारण घरों से निकलने वाला पानी बाहर नहीं जा पा रहा है, जिससे नालियां उफन रही हैं और गंदा पानी सड़कों व घरों के आसपास जमा हो रहा है। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में पूरे गांव में जलभराव जैसी भयावह स्थिति बन सकती है।
मामले को लेकर ग्रामीणों द्वारा जनसुनवाई पोर्टल एवं IGRS पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई है। जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत संदर्भ संख्या 40018726001201 के तहत दर्ज हो चुकी है, जिसकी स्थिति पोर्टल पर देखी जा सकती है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब जिम्मेदार जनप्रतिनिधि ही अतिक्रमण में शामिल हों, तो आम जनता अपनी समस्या लेकर कहां जाए। लोगों ने जिलाधिकारी महराजगंज व उपजिलाधिकारी निचलौल से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पोखरी को उसके मूल क्षेत्रफल में अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, ताकि गांव की जल निकासी व्यवस्था पुनः बहाल हो सके।
अब देखना यह है कि जनसुनवाई और IGRS पर दर्ज शिकायत के बाद प्रशासन इस गंभीर जनहित के मुद्दे पर कब तक ठोस कार्रवाई करता है।
Comments
Post a Comment