नेपाल बॉर्डर पर भारतीय पर्यटकों से मारपीट, महिलाओं के साथ अभद्रता गाड़ियों में तोड़ फोड़

नेपाल के नवलपरासी जिले स्थित महेशपुर भंसार क्षेत्र में भारत के कुशीनगर जनपद से मदारस्थान जा रहे पर्यटकों के एक समूह के साथ मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। घटना से पर्यटकों में दहशत का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशीनगर के कुसमाहव निवासी नीरज वर्मा अपने परिवार के साथ जिनमें तीन पुरुष और तीन महिलाओं का समूह नेपाल जा रहा था। 

आरोप है कि भंसार (कस्टम) के अगल बगल दलालों का आड़ा बना हुआ है जिसमें एक दलाल ने अधिक शुल्क के नाम पर करीब एक हजार भारतीय रुपये की मांग को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। टेम्पू का भंसार सरकारी भुगतान 600 नेपाली लगभग है जबकि अधिक पैसा मांग रहा था।

 बताया जा रहा है कि पर्यटकों को नेपाल पुलिस चौकी के सामने तक दौड़ाकर पीटा गया एवं महिलाओं के साथ छेड़ छाड़ किया और उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई, जिससे सभी लोग घायल एवं डरे सहमे है ।

पीड़ित पर्यटकों का आरोप है कि महेशपुर भंसार कार्यालय के आसपास दलाल सक्रिय रहते हैं और भारतीय गाड़ियों से कथित तौर पर अधिक पैसे की वसूली की जाती है। उनका कहना है कि इसी मुद्दे को लेकर विवाद बढ़ा।

घटना के बाद पीड़ितों ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया