सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक ने गड़ौरा में बच्चों को दिया शैक्षिक किट, 80 छात्र हुए लाभान्वित

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक अजीत कुमार गुप्ता ने बच्चों को दी शैक्षिक किट भविष्य में हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराने का दिया भरोसा

महराजगंज।जनपद के प्राथमिक विद्यालय गड़ौरा (प्रथम) में बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शैक्षिक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को पेंसिल, रबर, स्केल, व्हाइटनर, ब्रश, डस्टर सहित शैक्षिक किट का वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में कुल 80 छात्र-छात्राएं लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री अजीत कुमार गुप्ता (सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस) उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वीरेन्द्र गुप्ता ने की।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सुभाष गुप्ता (पूर्व प्रधान कड़जा), रामनिवास, प्रमोद रौनियार, लक्की गुप्ता,राजा बाबू, जयहिन्द, राजकुमार,प्रमोद पांडेय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र पाण्डेय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय परिवार को डायरी एवं कलम भी प्रदान की गई तथा बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने कहा कि इस तरह के प्रयास बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया