प्रेमिका की बहन ने दुल्हन के घर पहुंच खोला पोल टूटी शादी — दूल्हे की ‘काली करतूत’ सामने आते ही बारात बनी बंधक

नेपाल से आई बारात बनी बंधक लौटी बिना दुल्हन, अवैध संबंध के आरोप पर पिता ने शादी से किया इनकार
महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा में 4 तारीख को होने वाली एक शादी उस समय विवाद में बदल गई, जब दूल्हे के कथित प्रेम संबंध का मामला सामने आ गया। आरोपों के चलते दुल्हन के पिता ने शादी से साफ इनकार कर दिया और कुछ समय के लिए दूल्हे व बारातियों बंधक बनाकर रोक लिया गया।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा पिपरा निवासी रमेश चौहान की इकलौती बेटी की शादी नेपाल के सेमरी तरौनी निवासी नीरज चौहान से तय थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और बारात के स्वागत की व्यवस्था की जा रही थी।
इसी बीच 4 तारीख की सुबह एक अनजान युवती गांव पहुंची और दुल्हन व उसके पिता को बताया कि नीरज चौहान का उसकी बहन से लंबे समय से संबंध है और उसने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। यह सुनकर परिवार स्तब्ध रह गया।
उधर, नेपाल में भी दूल्हे के घर कथित प्रेमिका पहुंच गई और शादी का विरोध करने लगी। गांव में इसको लेकर काफी चर्चा रही। बताया जाता है कि समझाने-बुझाने और बातचीत के बाद बारात भारत के पिपरा गांव के लिए रवाना हुई।
बारात पहुंचने पर दुल्हन पक्ष ने बारातियों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया, लेकिन बाद में दुल्हन के पिता ने शादी से इनकार कर दिया। जब कारण बताया गया तो दूल्हे पक्ष में हड़कंप मच गया। कुछ बाराती रात में ही लौट गए, जबकि कुछ को रोककर सुबह पंचायत और बातचीत का प्रयास किया गया।
दुल्हन के पिता रमेश चौहान का कहना है कि जब तक उनके द्वारा खर्च किए गए पैसे और दान-दहेज वापस नहीं किए जाते, तब तक उन्हें यहाँ से वापस नहीं जाने देंगे ।
स्थानीय पुलिस के अनुसार, फिलहाल दोनों पक्ष गांव में आपसी बातचीत और पंचायत के जरिए समाधान की कोशिश कर रहे हैं। यदि किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत मिलती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया