गैस एजेंसी की मनमानी से उबाल: होम डिलीवरी बंद, उपभोक्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

महंगे सिलेंडर और बंद डिलीवरी से भड़का जनाक्रोश, सड़क पर उतरे उपभोक्ता

महराजगंज ठूठीबारी स्थित मां शक्ति एचपी ग्रामीण गैस वितरक की मनमानी के खिलाफ शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। भरवलिया एसएसबी रोड के समीप दर्जनों उपभोक्ताओं ने एकजुट होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और एजेंसी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी द्वारा लंबे समय से गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी पूरी तरह ठप कर दी गई है। इससे ग्रामीण उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि उन्हें मजबूर होकर खुद एजेंसी तक पहुंचकर सिलेंडर लाना पड़ रहा है, जो समय और खर्च दोनों के लिहाज से भारी पड़ रहा है।
इतना ही नहीं, उपभोक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एजेंसी द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक रकम वसूली जा रही है। अतिरिक्त पैसे की मांग से आम जनता में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की साख पर भी सवाल उठने लगे हैं।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही होम डिलीवरी व्यवस्था बहाल नहीं की गई और अवैध वसूली पर रोक नहीं लगी, तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
प्रदर्शनकारियों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया