327 किलो अवैध गांजा बरामद, संयुक्त कार्रवाई में तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज,
जनपद के थाना बरगदवा क्षेत्र में आबकारी विभाग एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 327.17 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी-नौतनवा बॉर्डर रोड पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए संयुक्त गश्ती अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नेपाल के काठमांडू से एक ट्रक भारी मात्रा में गांजा लेकर भारत में प्रवेश कर रहा है।

सूचना के आधार पर टीम ने थाना बरगदवा क्षेत्र में नाकाबंदी कर ट्रक (HR38W 1261) को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान ट्रक के केबिन से 21 पैकेटों में कुल 327.17 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन मौके पर इलेक्ट्रॉनिक मशीन से किया गया।

पुलिस ने ट्रक चालक रंजीत गिरी (37 वर्ष), निवासी गोपालपुर थाना, जिला बेतिया (बिहार) को सुबह करीब 3:50 बजे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रक्सौल से दवा लेकर काठमांडू गया था, जहां से गांजा लोड कर सोनौली बॉर्डर के रास्ते हाजीपुर ले जा रहा था।

पुलिस ने ट्रक को एनडीपीएस एक्ट की धारा 60(3) के तहत जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ थाना बरगदवा में धारा 8/20/23 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन ने इस कार्रवाई को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है और आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसी गतिविधियों की जानकारी गोपनीय रूप से विभाग को दें।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया