नमस्कार फाउंडेशन ने मेधावियों का किया सम्मान

सिसवा बाजार, महराजगंज। 
नमस्कार फाउंडेशन एवं आरपीआईसी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ गुप्ता एवं नायब तहसीलदार अंकुर सिद्धार्थ ने बोर्ड परीक्षाओं तथा जेईई मेन्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

समारोह में बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ कुशीनगर में आयोजित रॉकेटरी प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। आरपीआईसी स्कूल के विद्यार्थी अर्पित कुशवाहा को जेईई मेन्स में 99 परसेंटाइल प्राप्त करने पर विशेष सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम में जनपद के 15 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें सर्वाधिक सम्मानित विद्यार्थी आरपीआईसी स्कूल के रहे। 

समारोह की अध्यक्षता पंकज तिवारी ने की। इस अवसर पर धीरज तिवारी, सोमनाथ चौरसिया, पं. अवधेश चौबे, ओ.ए. जोसेफ, विकास चौरसिया सहित नमस्कार फाउंडेशन के पदाधिकारी, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नमस्कार फाउंडेशन द्वारा यह प्रतिभा सम्मान समारोह जनपद में चौथी बार आयोजित किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया