दीपक द्विवेदी के जिला अध्यक्ष बनने पर हुआ भव्य स्वागत, पांचों सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

महराजगंज। अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी द्वारा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दीपक द्विवेदी के स्वागत में समारोह एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि पार्टी महराजगंज जनपद की सभी पांच विधानसभा सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। जिला अध्यक्ष दीपक द्विवेदी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और जनहितकारी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक पाण्डेय के निर्देशन में पूरे उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं तथा संगठन को मजबूत बनाने में जुटे हैं। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मजबूती और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया