मृत प्रमाण पत्र के नाम पर ₹1200 डिजिटल घूस का आरोप, शिकायतकर्ता को मिल रही धमकी ।

बीडीओ को सौंपी गई जांच, लीपापोती के आरोपों से खड्डा ब्लॉक में मचा हड़कंप

खड्डा (कुशीनगर)। कुशीनगर जनपद के खड्डा विकास खंड में ग्राम पंचायत सचिव पर मृत प्रमाण पत्र जारी करने के नाम पर कथित रूप से ₹1200 डिजिटल घूस लेने का गंभीर आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच टीम गठित कर दी है, लेकिन शिकायतकर्ता का आरोप है कि जांच अधिकारी बीडीओ मामले में लीपापोती कर रहे हैं और दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।
शिकायतकर्ता आनंद शर्मा ने जिलाधिकारी कुशीनगर व मुख्यमंत्री कार्यालय को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उनके बाबा स्वर्गीय श्यामनारायण शर्मा के मृत प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने के बावजूद कई दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव पवन कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र जारी करने के लिए पहले नकद राशि ली और बाद में ₹1200 डिजिटल भुगतान अपने खाते में मंगवाया।
शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि भुगतान का स्क्रीनशॉट, आवेदन पत्र और अन्य दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं, जिन्हें उन्होंने जांच के दौरान साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया है। उनका कहना है कि पैसे मिलने के बाद ही मृत प्रमाण पत्र का पंजीकरण और जारी करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने के बाद उन्हें लगातार दबाव और धमकियां मिल रही हैं। उनका कहना है कि शिकायत वापस लेने के लिए प्रभावशाली लोगों के माध्यम से दबाव बनाया जा रहा है तथा सरकारी योजनाओं से नाम काटने तक की चेतावनी दी गई है।
उधर, प्रशासनिक स्तर पर बीडीओ को जांच सौंपी गई है। हालांकि शिकायतकर्ता का आरोप है कि जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं हो रही और पूरे मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। इस आरोप के बाद खड्डा ब्लॉक क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

अब सभी की निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं कि क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

क्या कहते है आरोपी सचिव पवन कुमार सिंह ने बताया कि मुझे ब्लॉक के कर्मचारियों के राजनीतिक शिकार बनाया जा रहा है सारे आरोप फर्जी है ।

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया