विकसित भारत जीरामजी योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरौली एवं परागपुर में जन सम्मेलन आयोजित, योजना का हुआ भव्य शुभारंभ
निचलौल, 02 जुलाई। विकसित भारत जीरामजी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जन-जागरूकता के उद्देश्य से आज दिनांक 02 जुलाई को विकास खंड निचलौल की ग्राम पंचायत सेरौली एवं परागपुर में भव्य जन सम्मेलन आयोजित कर योजना का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में श्री शिवेंद्र प्रताप सूर्यवंशी अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, श्री सोनू यादव, ग्राम विकास अधिकारी, श्री रमेश लाल श्रीवास्तव ग्राम प्रधान सिरौली ,श्री बैजनाथ गुप्ता ग्राम प्रधान परागपुर , ग्राम सचिव श्री सोनू यादव ,श्री मनोज प्रजापति, श्री अब्दुल्ला जी, श्री राजीव रामचंद्रन जी, श्री आशीष वरुण ,तकनीकी सहायक श्री वीरेंद्र कुमार ,श्री केशव त्रिपाठी , श्री संदेश भारती तकनीकी सहायक , श्री राहुल पांडे , श्री रवि कुमार , श्री राजेश सिंह , श्री त्रिपुरेश तिवारी सहित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
जन सम्मेलन के दौरान विकसित भारत जीरामजी योजना के उद्देश्य, कार्यप्रणाली एवं ग्रामीण विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उपस्थित ग्रामीणों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को योजना से प्राप्त होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें योजना में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में बताया गया कि योजना के अंतर्गत श्रमिकों की दैनिक मजदूरी ₹252 से बढ़ाकर ₹300 किए जाने का प्रावधान है। साथ ही पूर्व में उपलब्ध 100 दिवस के रोजगार को बढ़ाकर 125 दिवस किए जाने, पात्र श्रमिकों को नियमानुसार बेरोजगारी भत्ता उपलब्ध कराए जाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के साथ-साथ स्थायी एवं गुणवत्तापूर्ण परिसंपत्तियों के सृजन पर विशेष बल दिए जाने की जानकारी दी गई।
अतिरिक्त कार्यक्रम ने कहा कि विकसित भारत जीरामजी योजना का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ग्रामीण आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करना, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, आजीविका के नए अवसर सृजित करना तथा जनभागीदारी के माध्यम से विकसित भारत–2047 के संकल्प को साकार करना है। उन्होंने सभी ग्रामीणों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने एवं विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन ग्रामीणों द्वारा योजना के प्रति उत्साह एवं सहयोग का आश्वासन देने के साथ हुआ।
Comments
Post a Comment