घर जाने की जल्दी... बेजुबान को स्कूल में बंद कर चले गए मास्टर साहब !

महराजगंज। जनपद महराजगंज के संविलियन प्राथमिक विद्यालय, मदनपुरा (क्षेत्र मिठौरा) से मानवता को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। आरोप है कि विद्यालय की छुट्टी के बाद एक बेजुबान कुत्ता स्कूल परिसर में ही बंद रह गया। बाहर निकलने के प्रयास में उसने लकड़ी के दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की, जिससे उसके मुंह और शरीर पर चोटें भी आईं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि समय रहते उसकी आवाज किसी ने नहीं सुनी होती, तो यह घटना और भी गंभीर हो सकती थी। सवाल यह है कि विद्यालय बंद करने से पहले पूरे परिसर की जांच क्यों नहीं की गई? क्या एक बेजुबान की जान की कोई कीमत नहीं?
इस मामले में जब बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) महराजगंज से फोन पर पक्ष जानने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देने से पहले ही कॉल काट दिया। ऐसे में इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

अब जरूरत है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी बेजुबान के साथ ऐसी घटना दोबारा न हो।

"बेजुबान बोल नहीं सकते, लेकिन उनका दर्द महसूस करना हमारी जिम्मेदारी है। आखिर इस लापरवाही का जवाब कौन देगा?"

संवाददाता - आनंद कुमार गुप्ता 

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया