BREAKING NEWS ठूठीबारी थाना क्षेत्र के गड़ौरा में दो भाइयों के बीच भीषण मारपीट, बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल

महराजगंज: ठूठीबारी थाना क्षेत्र के गड़ौरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हिंसक मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि छोटे भाई, जो बीएसएफ का जवान बताया जा रहा है, ने बड़े भाई विजय बहादुर गुप्ता के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि विजय बहादुर गुप्ता कई दिनों से शिकायत लेकर थाने के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन समय रहते कोई सुनवाई नहीं हुई। घटना के बाद भी काफी देर तक 112 पुलिस सहायता और एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।

पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में पुलिस से निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
UP Police Maharajganj Police

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया