छोटे भाई ने छोड़ी अपनी पढ़ाई, बड़े भाई को पढ़ाया; अब UP PGT में प्रथम रैंक हासिल कर बने प्रवक्ता

छोटे भाई ने छोड़ी अपनी पढ़ाई, बड़े भाई को पढ़ाया; अब UP PGT भूगोल में प्रथम रैंक हासिल कर बने प्रवक्ता
महराजगंज। जनपद महराजगंज के ग्राम लोहरौली, पोस्ट गड़ौरा निवासी गिरिजेश चौरसिया ने संघर्ष, मेहनत और पारिवारिक त्याग की मिसाल कायम करते हुए उत्तर प्रदेश PGT (भूगोल) भर्ती परीक्षा में प्रथम रैंक हासिल की है। आयोग द्वारा जारी अंतिम चयन सूची में उनका नाम पहले स्थान पर दर्ज है, जबकि अंतिम स्कोर 381.87 रहा।
गिरिजेश चौरसिया की सफलता के पीछे उनके परिवार का बड़ा त्याग रहा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच उनके छोटे भाई ने अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर बड़े भाई की शिक्षा जारी रखने के लिए प्रदेश में जाकर काम करके बड़े भाई के पढ़ाई में पूरा सहयोग किया। परिवार के इसी समर्पण और गिरिजेश की अथक मेहनत का परिणाम है कि आज उन्होंने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर परिवार और महराजगंज का नाम रोशन किया है।
गिरिजेश की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, शुभचिंतकों और शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया है। यह सफलता इस बात का संदेश देती है कि कठिन परिस्थितियाँ भी दृढ़ संकल्प और परिवार के सहयोग के सामने छोटी पड़ जाती हैं।

संवाददाता आनंद कुमार गुप्ता 

Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया