महराजगंज जिला सूचना अधिकारी पर भ्रामक खबर फैलाने का आरोप, पत्रकारों में नाराजगी।

महराजगंज – जिले में महाव नाले के जलस्तर बढ़ने और टूटने की खबर को लेकर जिला प्रशासन और सूचना विभाग के बीच बड़ा विरोधाभास सामने आया है।

सूचना विभाग के आधिकारिक ग्रुप में जिला सूचना अधिकारी ने पोस्ट कर कहा कि महाव नाले का पानी सुरक्षित तरीके से डिस्चार्ज कराया गया है, जबकि नौतनवा के उपजिलाधिकारी का कैमरे के सामने बयान आया कि नेपाल में भारी बारिश के कारण महाव नाले पर पानी का दबाव बढ़ गया और वह टूट गया। इस विरोधाभासी बयान ने जिले के पत्रकारों और आमजन में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है।

पत्रकारों का आरोप है कि जिला सूचना अधिकारी खुद भ्रामक सूचना फैलाकर अधिकारियों और मीडिया को गुमराह कर रहे हैं। जब पत्रकार सही और सटीक खबर चलाते हैं तो उन्हें अफवाह न फैलाने की नसीहत दी जाती है।

पत्रकारों का यह भी कहना है कि महाव नाले की मरम्मत के नाम पर हर साल करोड़ों रुपये का भुगतान हुआ है, लेकिन जमीनी हकीकत में कोई ठोस कार्य नहीं दिखता। सवाल यह उठता है कि अगर पानी डिस्चार्ज कराया गया तो वह जेसीबी कहां है जिससे कटान किया गया?

स्थानीय पत्रकारों ने चेतावनी दी है कि यदि शासन-प्रशासन की कमियों को छुपाने और भ्रामक जानकारी फैलाने का यह खेल बंद नहीं हुआ तो मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा।

जिला सूचना अधिकारी पहले भी कई बार अपने क्रियाकलापों को लेकर चर्चा में रहे हैं – चाहे वह खबरों को दबाने का मामला हो या ट्रांसफर के बावजूद पद पर जमे रहने का। पत्रकारों का कहना है कि फर्जी खबरें छपवाकर शासन और प्रशासन को गुमराह करना गंभीर मामला है और इस पर उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।


यह भी पढ़ें 👇👇


Comments

Popular posts from this blog

बड़ी कार्रवाई: Maharajganj Express News की खबर का असर! ₹4000 रिश्वत ऑडियो केस में भ्रष्ट लेखपाल सस्पेंड, SDM सिद्धार्थ गुप्ता ने दिखाई जीरो टॉलरेंस

रिश्वत के रेट फिक्स! ‘कुर्राफाट’ और ' रंगभेदी नक्शा’ अब सरकारी नहीं, निजी सौदा बन गया?

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के साथ सेक्रेड हार्ट स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया